भारत
मल्टीलेवल पार्किंग से गिरकर यूट्यूबर की मौत, दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी...
jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:39 AM IST

x
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-18 में बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि युवक मल्टीलेवल कार पार्किंग की दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शुरुआती जांच में वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने वाला एक ब्लॉगर लग रहा है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक मल्टीलेवल कार पार्किंग के ऊपर जाकर दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या युवक के साथ कोई और था या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





