भारत

यूट्यूबर गया जेल, इस वारदात को अंजाम देकर मचा दिया हड़कंप

jantaserishta.com
27 Aug 2022 3:50 PM IST
यूट्यूबर गया जेल, इस वारदात को अंजाम देकर मचा दिया हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने 14 अगस्त को कोहाट एंक्लेव स्थित ज्वेलरी शोरूम में लूट की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में गुरुवार को एक यूट्यूबर रिंकू जिंदल को गिरफ्तार किया है, जिसने टॉय गन (Toy Gun) से इस वारदात को अंजाम दिया था।

डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि 14 अगस्त को ज्वेलरी शोरूम में एक शख्स ने पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच के लिए सुभाष प्लेस थाने में केस दर्ज कर स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अमित तिवारी की देखरेख में एसआई कुलदीप की टीम गठित की गई। फुटेज में आरोपी का बैग दिखा, जिसके जरिये पुलिस उस तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से 90 हजार रुपये और सात सोने की चेन बरामद की हैं।
डीसीपी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल नरसी, कॉन्स्टेबल अंकुश, कॉन्स्टेबल भोलू ने 70 फुटेज की जांच की तो आरोपी का बैग दिखा। बैग स्कूल यूनिफॉर्म बेचने वाली दुकान का था, जो प्रशांत विहार में है। पूछताछ में आरोपी रिंकू जिंदल की पहचान होने पर पुलिस ने उस धर दबोचा।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ यूट्यूब पर डांस के वीडियो डालता है। वह एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है और इसके लिए मुंबई भी गया था, लेकिन रुपये न होने से उसे वापस ही लौटना पड़ा। करियर बनाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी, इसलिए लूट को अंजाम दिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story