भारत

यूट्यूबर को डराया, 13 करोड़ की रंगदारी मांगी, फिर...

jantaserishta.com
12 April 2025 9:00 AM IST
यूट्यूबर को डराया, 13 करोड़ की रंगदारी मांगी, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में एक यूट्यूबर (YouTuber) से 13 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. लगातार मिल रही धमकी भरी कॉल्स के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने एक यूट्यूबर से ₹13 करोड़ की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. यह मामला 9 अप्रैल को सामने आया, जब बवाना के सेक्टर-1 में मौजूद 24 वर्षीय यूट्यूबर को एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन कॉल्स आने लगे.
यूट्यूबर के मुताबिक, शुरूआत में कॉल करने वाला व्यक्ति सामान्य तरीके से बात कर रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उसका लहजा आक्रामक होता गया. पांचवीं कॉल में आरोपी ने 13 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
फोन करने वाले की पहचान बवाना निवासी विशाल उर्फ काटिया के रूप में हुई है, जो पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को यूट्यूबर की पत्नी की पैतृक संपत्ति के बारे में जानकारी थी, जिसमें करोड़ों रुपये की जमीन का हिस्सा शामिल है. इसी जानकारी के आधार पर उसने पीड़ित को धमकाना शुरू किया.
पुलिस ने बवाना थाने में एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बवाना के न‍िर्मल वाटिका के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे धमकी भरे कॉल किए गए थे.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी का इरादा पीड़ित को डरा-धमकाकर मोटी रकम ऐंठने का था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे संपत्ति की जानकारी कहां से और कैसे मिली, और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story