भारत

कोर्ट में पेशी के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कह दी बड़ी बात, VIDEO

jantaserishta.com
22 Sept 2023 10:18 PM IST
कोर्ट में पेशी के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कह दी बड़ी बात, VIDEO
x
देखें वीडियो.
पटना: शुक्रवार को पटना कोर्ट में पेशी के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप का सब्र टूट गया. उन्होंने गुस्से में लालू परिवार पर भड़ास निकाली. मनीष ने कहा ''6 महीने से चुप था, लेकिन अब तो हद हो गई है. मुझे गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बिठा जाता है. वह लोग मेरे मुंह पर फूंकते हैं. मेरा सर दर्द होने लगता है, लेकिन ये लोग (पुलिस) कुछ नहीं करते हैं.''
वहीं, मनीष कश्यप ने कहा कि एक दिन हम सरकार बनाएंगे और बताएंगे कैसे सरकार चलती है. उन्होंने यह भी कहा मुझे झुकाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं. इन लोगों के आगे झुकूंगा नहीं. यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है. मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे.''
मनीष कश्यप के ऊपर कानूनी शिकंजा तब कसा गया जब तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर उस पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी वीडियो दिखाए जाने का आरोप लगा. मनीष कश्यप की इस रिपोर्ट को तमिलनाडु पुलिस ने गलत बताते हुए उसके खिलाफ वहां मामला दर्ज किया.
पुलिस के सामने जब मनीष कश्यप ने सरेंडर किया तो पहले उससे बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ की थी. इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप पर एनएसए भी लगाया. मनीष कश्यप राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी गये लेकिन तमिलनाडु सरकार ने उसके खिलाफ लगाए गए एनएसए को हटाए जाने से इंकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी.
इसी साल अगस्त महीने में सुनवाई के दौरान पटना सिविल कोर्ट ने मनीष को बड़ी राहत दी थी. कोर्ट ने मनीष कश्यप को तमिलनाडु जेल वापस नहीं ले जाने का आदेश दिया था. तब से ही मनीष पटना की बियोर केंद्रीय जेल में बंद हैं.
यूट्यूबर मनीष कश्यप की मां मधु देवी ने बेटे मनीष पर लगे एनएसए को हटाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिठ्ठी लिखी थी, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और वहां की सरकार में मंत्री उदयनिधि पर एनएसए लगाने की मांग की थी. मनीष की मां ने संविधान का हवाला देते हुए लिखा था कि अगर, मनीष कश्यप के द्वारा तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट का वीडियो दिखाने से दो राज्यों की बीच टकराव हो सकता है तो सनातन धर्म को समाप्त किए जाने के बयान से पूरे देश में टकराव क्यों नहीं हो सकता है.
मनीष कश्यप पर अकेले बेतिया जिले में हीं उसपर तकरीबन सात मामले दर्ज हैं. जिसमे भाजपा विधायक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के अलावा बैंक मैनेजर के साथ मारपीट का आरोप हैं. इस मामले उसकी कुर्की-जब्ती के बाद उसने थाने में सरेंडर भी कर दिया था. तब से मनीष कश्यप जेल में हीं बंद है. हालांकि, बाद में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन को उसके कुर्क किए गए समान को लौटाना पड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story