भारत

अभी जेल की हवा खाएगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

jantaserishta.com
24 Oct 2025 8:52 AM IST
अभी जेल की हवा खाएगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला
x
पढ़ें पूरी खबर.
हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को फिलहाल राहत नहीं मिली है. हिसार की जिला अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया. इससे पहले, अदालत ने 17 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद जमानत पर फैसला 23 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रखा था. गुरुवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया.
ज्योति मल्होत्रा पिछले पांच महीनों से हिसार जेल में बंद है. ज्योति को हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रही थी और कुछ विदेशी एजेंसी से संपर्क में थी. जांच एजेंसियों को शक है कि ज्योति ने भारत से जुड़ी कुछ गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान के साथ शेयर की थीं.
वहीं, ज्योति मल्होत्रा के वकील ने अदालत में दलील दी कि पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किया गया है. उनका कहना है कि पुलिस ने शक के आधार पर ज्योति को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जो ज्योति को देशद्रोह या जासूसी के मामले से जोड़ सके. हालांकि, सरकारी पक्ष का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और जांच अभी जारी है.
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद और मामले की गंभीरता और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखते हुए ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि ज्योति मल्होत्रा के किन लोगों से संपर्क थे और क्या जानकारी साझा की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story