भारत

यूटूबर एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने ये बड़ा एक्शन लिया

jantaserishta.com
26 Sept 2024 4:38 PM IST
यूटूबर एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने ये बड़ा एक्शन लिया
x
ये कांड पड़ा भारी.
नई दिल्ली: यूटूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ED ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है. जांच एजेंसी ने ये प्रॉपर्टी यूपी-हरियाणा में अटैच की है. बता दें कि ED एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है और दोनो से लंबी पूछताछ भी कर चुकी है.
एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड (सांपों के जहर की खरीद फरोख्त) के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में ईडी ने फाजिलपुरिया से पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने कोबरा कांड में सिंगर फाजिलपुरिया से उनके एक गाने में सांपों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर तकरीबन 7 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story