भारत

Youtuber ने महिला से की 'गंदी बात': यूट्यूब पर कर दिया अपलोड, वायरल होते ही पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Jan 2021 1:52 PM IST
Youtuber ने महिला से की गंदी बात: यूट्यूब पर कर दिया अपलोड, वायरल होते ही पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
x
जाने पूरा मामला.

तमिल यू ट्यूब चैनल चलाने वाले तीन लोगों को ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 'चेन्नई टॉक्स' के नाम से इस यू ट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो अपलोड किया गया जिसमें एक महिला इंटरकोर्स के बारे में बात करते सुनाई देती है.

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की ये कार्रवाई की. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला इंटरकोर्स के बारे में बात कर रही है तो वीजे (वीडियो जॉकी) वो सुनकर हंसता है.
वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शो स्क्रिप्टेड था. साथ ही चैनल की ओर से उससे वादा किया गया था कि वीडियो पर जो कमेंट आएंगे, उन्हें मॉनिटर किया जाएगा. महिला ने शिकायत में कहा कि वो ये देखकर हैरान रह गईं कि वीडियो अन्य यू ट्यूब चैनलों पर भी चलने लगा और अज्ञात लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर अपशब्द कहना शुरू कर दिया.
चैनल संचालक दिनेश, वीजे असेन बादशाह और वीडियो पत्रकार अजय बाबू को सार्वजनिक तौर पर अश्लीलता फैलाने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.
शास्त्री नगर पुलिस के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि चैनल से जुड़े लोग बसंत नगर बीच पर लोगों से असुविधाजनक सवाल पूछ रहे हैं.
पुलिस ने आरोपियों से उपकरण जब्त करने के साथ केस दर्ज किया. उन पर तमिलनाडु प्रोहिबिशन ऑफ वीमेन हैरेसमेंट एक्ट की धारा 4 और IPC की 354(b), 294(b), 509, 506(ii) धाराएं लगाई गई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story