भारत

मुश्किल में यूट्यूबर बॉबी कटारिया, हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
16 Aug 2022 8:53 AM IST
मुश्किल में यूट्यूबर बॉबी कटारिया, हुआ ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ आईजीआई हवाईअड्डा थाने में पुलिस ने गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज की है। इसमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

आपको बता दें कि बॉबी का बीते दिनों विमान में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद स्पाइस जेट के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, बॉबी कटारिया ने 20 जनवरी को विमान में दुबई से नई दिल्ली का सफर तय किया था।
इसके बाद 24 जनवरी को उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह विमान के भीतर सिगरेट पीते हुए दिख रहा है। बॉबी ने इस हरकत से विमान और उसमें बैठे सभी यात्रियों का जीवन खतरे में डाला। पुलिस ने सेफ्टी ऑफ सिविल एविएशन एक्ट 1982 की धारा 3सी के तहत मामला दर्ज किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story