भारत

11 वकीलों के साथ यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, फिर...

jantaserishta.com
7 Oct 2022 6:13 PM IST
11 वकीलों के साथ यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, फिर...
x

फाइल फोटो

जानें पूरा मामला।
देहरादून (आईएएनएस)| राजधानी दून में यातायात रोककर सड़क पर शराब पीने और पुलिस को धमकाने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि उसे जमानत मिल गई, जिसका कैंट पुलिस ने विरोध किया। सीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को जमानत दी। यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, शुक्रवार को कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों को लेकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर कटारिया को जमानत दी। इससे पहले गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया की देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन कटारिया दून पुलिस को चकमा दे गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार भी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।
दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था। इसके बाद देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई। जबकि कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है। कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।
इससे पहले भी यूट्यूबर बॉबी कटारिया की सरेंडर अर्जी के बाद पुलिस ने कोर्ट के बाहर पहरा बैठा दिया था। चारों ओर एसओजी और पुलिसकर्मी घूमते रहे। लेकिन, शाम तक भी बॉबी कटारिया सरेंडर के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा के विभिन्न शहरों में दबिश देती रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story