गुब्बारे के सहारे पालतू डॉग को आसमान में उड़ाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पूरी करतूत इस वीडियो में देखें

DEMO PIC
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मालवीय नगर (Malviya Nagar) थाना क्षेत्र से एक यूट्यूबर को अजीबोगरीब कारनामे के लिए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यूट्यूबर आरोपी गौरव जॉन ने हाइड्रोजन वाले गुब्बारे से अपने पालतू कुत्ते डॉलर को हवा में उड़ा दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसकी शिकायत मालवीय नगर थाने में की गई थी. आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है
आरोपी गौरव ने हवा में डॉगी को उड़ाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर डाला था लेकिन वीडियो को अब डिलिट कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी जब PFA संस्था को लगी तो उनलोगों ने पहले वीडियो देखा, फिर आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता (Animal Cruelty)अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया.
Delhi police arrested a youtuber Gaurav who made his dog 'fly' by tying helium baloon around it in Malviya Nagar area. pic.twitter.com/X3SSufvfE4
— Saurabh Trivedi (@saurabh3vedi) May 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





