Top News

युवकों ने बर्बाद कर दी लड़की की जिंदगी, छेड़छाड़ से परेशान होकर दे दी जान

jantaserishta.com
2 Dec 2023 10:29 AM IST
युवकों ने बर्बाद कर दी लड़की की जिंदगी, छेड़छाड़ से परेशान होकर दे दी जान
x

आगरा: आगरा के रकाबगंज क्षेत्र निवासी बीए की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर अपनी जान दे दी। फांसी लगाई थी। परिजनों ने फंदे से उतार लिया। 13 दिन वह जिंदगी और मौत से लड़ी, लेकिन हार गई। छात्रा के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा का मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि छात्रा रकाबगंज क्षेत्र स्थित बैकुंठीदेवी कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मुकदमे में भाई ने रवि चाहर, आशू व उदय को नामजद किया है। रवि चाहर छात्रा का फुफेरा भाई है। कागारौल के गांव गहर्रा कला का निवासी है। छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन बुआ के घर रहने गई थी। वहां फुफेरे भाई रवि चाहर ने बहन की मुलाकात जैतू की गढ़ी निवासी आशू से कराई। दोनों की दोस्ती कराने का प्रयास किया। बहन पर उससे शादी करने का दबाव बनाया। बहन ने इनकार कर दिया। यह जानकारी बहन ने घर आकर उन्हें दी।

रवि, आशू और उदय बहन को परेशान करने लगे। कॉलेज आते-जाते समय उसका रास्ता रोकते थे। ऑडियो और वीडियो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी देते थे। नवरात्र के बाद रवि उनके घर आया। उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, धमकाया। उसकी मां को फोन करके भी बहन के खिलाफ उल्टा सीधा बोला। धमकी से भयभीत और क्षुब्ध होकर 14 नवंबर को बहन ने फांसी लगा ली। उन्होंने उसे फंदे से उतारा। इलाज के लिए नर्सिंग होम लेकर गए। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बहन की हालत में सुधार नहीं हुआ। 27 नवंबर की रात बहन ने दम तोड़ दिया।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जो तहरीर मिली उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के रूप में सिर्फ परिजनों के बयान हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी जुटाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story