भारत

DJ पर नाचते हुए युवकों ने की हर्ष फायरिंग, 8 साल की बच्ची को लगी गोली

Shantanu Roy
25 Feb 2024 3:21 PM GMT
DJ पर नाचते हुए युवकों ने की हर्ष फायरिंग, 8 साल की बच्ची को लगी गोली
x
हालत गंभीर
पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 8 साल की बच्ची घायल हो गई। उसके पेट और टांग पर गोलियों के छर्रे लगे हैं। सूचना मिलते ही बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घुटने के ऊपर लगा छर्रा काफी अंदर धंस गया था। बच्ची दर्द से कराहती और रोती हुई पैदल अपने घर पहुंची। वहां मकान मालिक ने उसे इस हालत में देखा और बच्ची के पिता को सूचित किया। मकान मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती के निवासी हैं।
उनके मकान में करीब 5 साल से राजन कुमार रहते हैं। उसकी 8 साल की बेटी नैना है। वह नर्सरी में पढ़ती है। राजन संजय चौक के पास पर्दों की एक दुकान पर काम करते हैं। वह रविवार को दुकान पर गए थे। स्थानीय निवासी बंटी ने अपने पोते की छठी के उपलक्ष्य में घर पर DJ पार्टी और खाने का आयोजन किया था। इस दौरान नैना घर से दुकान पर खाने का सामान लेने गई। दुकान के पास ही DJ बज रहा था। उसे देखने के लिए बच्ची वहां चली गई। DJ पर नाचते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़ी नैना के पेट व टांगों पर 5 छर्रे लगे और वो गिर गई। नैना के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। DJ बंद कर दिया गया। यहां से युवक भी तितर-बितर हो गए। बच्ची किसी तरह खुद ही घर पहुंची।
Next Story