भारत

युवक की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार, वजह क्या थी?

jantaserishta.com
5 Oct 2026 4:29 PM IST
युवक की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार, वजह क्या थी?
x
उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे युवक गौरचंद्र बागती की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके चचेरे भाई बहादुर बागती (44) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गौरचंद्र बागती का शव 4 अक्टूबर की सुबह करीब 4:45 बजे मोहनपुर चौक के पास एनएच पर मिला था। सूचना मिलने के बाद राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के अलावा तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने आपसी रंजिश के कारण गौरचंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल से एक चप्पल भी बरामद हुई थी, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। पुलिस इन सभी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान और बरामद साक्ष्यों के आधार पर हत्या के घटनाक्रम की अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story