भारत

DJ के धुन पर युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
9 Dec 2020 2:18 PM IST
DJ के धुन पर युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, देखें VIDEO
x
मामले की जांच कर रही है पुलिस.

मेरठ. यूपी की शादियों में हर्ष फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं. हर्ष फायरिंग के दौरान कई लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं, लेकिन फिर भी आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. मेरठ जिले में भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है. मेरठ पुलिस हर्ष फायरिंग को रोकने के तमाम दावे कर रही हैं, लेकिन फायरिंग के वीडियो पुलिस के इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हर्ष फायरिंग का वीडियो मेरठ की एक शादी की है. यहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे के धुन पर युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में तीन युवक डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर डांस करते दिख रहे हैं. डांस करते हुए एक युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई गोली का शिकार नहीं बना.
वायरल हुए इस वीडियो को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे दो युवक भी प्रह्लाद नगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.मामले की जांच कर रही है पुलिस



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story