भारत

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Shantanu Roy
12 Feb 2023 11:58 PM IST
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
x
बड़ी खबर
बरेली। कोतवाली बहेड़ी क्षेत्र के शीशगढ़ रोड पर बसे गांव उनई खालसा में नहर के किनारे शीशम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला तो सनसनी फैल गई। सुबह तड़के खेत में गन्ना छीलने गए कुछ लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने मृतक के घर सूचना दी। सूचना पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम उनई खालसा निवासी विनोद ई रिक्शा चलाता था। शुक्रवार शाम वह दिन भर ई-रिक्शा चलाकर घर आया और देर रात किसी को कुछ बताए बिना ही घर से निकल कर बाहर चला गया।
काफी देर तकघर न लौटने पर परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण गन्ना छीलने अपने खेतों की ओर गए तो उन्होंने पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल रहे शव को देखा। नजदीक जाने पर उसकी पहचान विनोद के रूप में हुई। मृतक के भाई शिव सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पता चला कि दो दिन पहले विनोद के भाई की बारात लौटकर आई थी। घर में मेहमान थे। संभव है कि इसी दौरान विनोद के साथ ऐसा कुछ हुआ हो जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Next Story