
x
धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवक एक कार के अंदर मृत पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी सुमीत गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 10.10 बजे इस मामले के संबंध में फोन आया था।
फोन करने वाले ने पुलिस को बताया था कि अस्पताल के सामने एक कार खड़ी है और कार के अंदर बैठे एक व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 42 वर्षीय फोन करने वाले देवेंद्र कुमार मौजूद थे और एक युवक को वैगन-आर कार में बेहोशी की हालत में पाया गया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार का पिछला शीशा तोड़कर युवक को कार से बाहर निकाला गया और उसे संत परमानंद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





