
x
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा तालबन्ना गांव में बुधवार देर रात रात 18 वर्षीय युवक विपोल मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत के पास पड़ा मिला। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विपोल की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में भी तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विपोल बुधवार रात करीब आठ बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 12 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर विपोल जमीन पर मृत पड़ा मिला।
परिजनों के अनुसार, विपोल के गले पर गहरे निशान मिले हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विपोल का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या किसी आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय गुरुवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है।
हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





