
x
DEMO PIC
जानें क्या हुआ?
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दनकौर के ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा के शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे राशिद और सलमान नाम के दो युवकों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनीष शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इस बीच मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर की मांग को लेकर कोतवाली दनकौर पर हंगामा किया।
23 वर्षीय मनीष शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बाउंसर का काम करता था। बुधवार की शाम को कस्बे के रहने वाले राशिद और सलमान उसे अपने घर होली खेलने के बहाने लेकर आए थे। देर शाम मनीष के परिवार वालों को सूचना मिली कि राशिद और सलमान मनीष को बेसुध अवस्था बाइक पर लेकर जा रहे थे। उसी दौरान कस्बे के लोगों ने इसे देख शोर मचा दिया। आरोपी मनीष को मौके पर फेंक कर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मनीष की हालत काफी खराब थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मनीष के भाई हैप्पी शर्मा की शिकायत पर सलमान और रसीद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज दोनो के गिरफ्तारी कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है मनीष होली मनाने के लिये राशिद और सलमान के घर गया था जहां तीनों जमकर कई प्रकार नशीले पदार्थों से नशा किया था। इस दौरान मनीष बेसुध हो कर गिर पड़ा, जिसके कारण राशिद और सलमान उसे मरा समझ कर घबरा गये और उसके शरीर को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी लोगों ने देख लिया। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनका कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
Tagsग्रेटर नोएडाकोतवाली दनकौरहोलीहोली 2023दोस्तमौतGreater NoidaKotwali DankaurHoliHoli 2023FriendsDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





