भारत

मुस्लिम लड़की के साथ खाना खाने आए युवक की पिटाई, 7 आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी शुरू

jantaserishta.com
27 May 2023 11:26 AM IST
मुस्लिम लड़की के साथ खाना खाने आए युवक की पिटाई, 7 आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी शुरू
x
देखें वीडियो.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम युवती अपने हिंदू दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गई थी। वहां से बाहर निकलने के दौरान भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। शुक्रवार रात को हुई इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसमें 20 से ज्यादा लोगों ने दोनों को घेरा हुआ है और मुस्लिम लड़की से पूछा जा रहा है कि वह एक हिंदू व्यक्ति के साथ डिनर क्यों कर रही है।
लड़की हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने का अनुरोध करती है, जबकि भीड़ में से एक व्यक्ति दोनों को इस्लाम पर व्याख्यान देता है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने कहा, जब लड़का और लड़की खाना खाने के बाद होटल से बाहर आए, तो भीड़ ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया और लड़की से पूछताछ की कि वह एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ क्यों थी।
रघुवंशी के मुताबिक, महिला ने भीड़ को बताया कि वह अपने माता-पिता को बताकर दोस्त के साथ खाना खाने बाहर आई है। उन्होंने कहा, इस बीच, भीड़ में से किसी ने चाकू से हमला कर उनको बचाने आए दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब तक सात आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।
23-26 उम्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि भीड़ का हिस्सा बनने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story