भारत

युवक गया जेल, फेसबुक पर पीएम के बारे में कही यह बात

jantaserishta.com
2 July 2022 12:29 PM IST
युवक गया जेल, फेसबुक पर पीएम के बारे में कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक को पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवक ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदायूं के सहसवान कोतवाली में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि नदायल में रहने वाले 30 साल के रेहान ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

बताया जा रहा है कि इस पोस्ट के बाद से इलाके में अफवाह फैल गई। इस बीच पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आरोपी को आईटी कानून की धारा 67 के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रेहान को जेल भेज दिया गया है।

सहसवान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला के मुताबिक सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह से इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहसवान कोतवाली के उप निरीक्षक राजेश कुमार की तरफ से रेहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story