भारत

युवक गया जेल: दूसरे समुदाय की लड़की को फंसाया, फिर...

jantaserishta.com
10 Aug 2022 9:46 AM IST
युवक गया जेल: दूसरे समुदाय की लड़की को फंसाया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने रेप के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है. जिसने खुद को नोएडा में तैनात दरोगा बताया और सोशल मीडिया के जरिए दूसरे समुदाय की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता का आरोप है कि वो हवाई जहाज से असम से 9 जून को दिल्ली पहुंची फिर आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कई दिन तक दुष्कर्म करने के बाद शादी करने के बहाने उसे 22 जून को फिरोजाबाद के गोल्डन टावर होटल में लाया गया. वहां फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि 20 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर, जिसमें सोने की चेन,अंगूठी, गले का हार, मोबाइल फोन और उसके महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट्स भी रोहित के पास हैं. उसने कई बार मांगने की कोशिश भी की लेकिन उसे नहीं दिए.
पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चुंगल से निकली और जसराना थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई. पुलिस ने तुरंत ही धार 392, 376, 342, 323 के तहत मामला दर्ज किया. इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी रोहित सिंह किसी भी पुलिस विभाग में नहीं है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story