भारत

युवक गया जेल, किया ब्लैकमेल, आपत्तिजनक फोटो की शेयर

jantaserishta.com
5 Sept 2022 9:40 AM IST
युवक गया जेल, किया ब्लैकमेल, आपत्तिजनक फोटो की शेयर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था।
हरिद्वार: फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के आरोपी युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पिछले दिनों उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप लगाया था कि सन्नी अरोड़ा सन्नी चंदन पुत्र रमेश निवासी गुसांई गली ने बहला फुसलाकर कई वर्ष पूर्व उसकी बेटी से दोस्ती कर ली थी। कहा कि युवक ने वर्ष 2016 में उसकी बेटी से शादी करना दर्शाकर फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए उसे रजिस्टर्ड भी करा लिया था। आरोप था कि उसकी बेटी को युवक ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा।
युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी उसकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिए थे। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। विवेचनाधिकारी प्रियंका भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है।
बताया कि अन्य आरोपों पर अभी जांच जारी है। बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा चुके है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story