युवक को सौ बार करवाया गया उठक-बैठक, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया गया वायरल, ये था गुनाह

गोंडा: सोशल मीडिया पर गोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तालिबानी इंसाफ दिखाई पड़ रहा है. आज के समय में भी लगातार दलित पर अत्याचार हो रहे हैं. सरकार लगातार कानूनों में संशोधन कर दलितों पर अत्याचार ना हो, इसके लिए विशेष कानून भी बनाया गया है. लेकिन दलित उत्पीड़न के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इस पूरे 4 मिनट 57 सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ दबंग लोग एक दलित युवक से गाली देकर सौ बार उठक-बैठक करवा रहे हैं और हद तो तब हो गई जब इस पूरे वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर खुद ही वायरल कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





