सड़क पर छेड़खानी कर रहा था युवक, लड़की ने डंडे से पीटा, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार में एक छात्रा ने मनचलों के होश ठिकाने लगा दिये। छेड़छाड़ की कोशिश पर जमकर मनचलों की धुनाई की। कालेज जा रही छात्रा से मनचलों ने मोबाइल नंबर मांगा था। इस पर छात्रा ने सरेराह ही मनचले को सबक सिखा दिया। पहले उसे पकड़कर पीटा। पुलिस पहुंची तो उसका डंडा लेकर मनचलों की पिटाई की। दोनों मनचलों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
उप्र के मेरठ में स्कूल से निकली छात्राओं से सरेबाजार छेड़छाड़। छात्रा ने आरोपी को डंडे से पीटा। अरुण व शिवम नाम के दो आरोपी गिरफ्तार। #Meerut #Up pic.twitter.com/6ppCa3AG4m
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) March 12, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





