चोरी के शक में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में लोहे की सरिया चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी अमित शर्मा को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना 5 दिसंबर की दोपहर की है, जब एक व्यक्ति को कथित तौर पर सरिया चुराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि अमित शर्मा ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और कथित तौर पर डंडों से उसकी पिटाई की।
सहारनपुर शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमित शर्मा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। सरिया चोरी करने के आरोपी रहमान के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सहारनपुर-चोरी के आरोप में युवक को खंबे से बांध कर पीटा-पुलिस अधिकारी पीटने वाले वहशी दरिंदे पर कब करेंगे कार्यवाही @Uppolice pic.twitter.com/Sg4CsRxRKU
— Shweta R Rashmi (@shwetar30) December 5, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






