भारत

अवैध संबंधों के आरोप में युवक के साथ बर्बरता

jantaserishta.com
27 Sept 2026 11:48 AM IST
अवैध संबंधों के आरोप में युवक के साथ बर्बरता
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक के साथ ऐसी क्रूरता की गई जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोप है कि अकरागढ़ के एक गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया. लोगों ने युवक का आधा सिर और दाढ़ी भी मुंडवा दीय इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और यहां तक कि उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला गुरुवार का है, जिसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाई और स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित एक अविवाहित युवक है. आरोप है कि उसके संबंध उसकी बहन के ससुराल पक्ष की ही एक शादीशुदा महिला के साथ थे. जब परिवार और गांव के लोगों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.
हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसका आधा सिर और दाढ़ी जबरन मुंडवा दी. इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया और उसे जबरन पेशाब पिलाया गया. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पीड़ित की बहन के ससुराल पक्ष के सात लोगों और कुछ और अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
पुलिस ने इस मामले में मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और अमानवीय व्यवहार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और दूसरे डिजिटल सबूतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story