भारत
मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने कुएं में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 Oct 2026 10:06 AM IST

x
खुलासा हुआ.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से मामूली गाली-गलौज से उपजे विवाद के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह घटना पुणे के दौंड तालुका के डालिंब गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भीमाशंकर धोंडीबा खंडागले के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे भीमाशंकर खंडागले के लापता होने की शिकायत उनकी मां नंदा धोंडीबा खंडागले ने यवत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान 8 अक्टूबर को डालिंब गांव की सीमा में रमेश म्हस्के के कुएं से भीमाशंकर का शव बरामद हुआ। मृतक के हाथ-पैर लोहे के तार से बांधे गए थे और शव के साथ बड़ा पत्थर बांधकर उसे कुएं में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या और सबूत मिटाने से संबंधित धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को जांच के दौरान संदिग्ध विजय लेचरूड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि भीमाशंकर की ओर से कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर लोहे के तार से बांधकर और शव के साथ बड़ा पत्थर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शुभम कुमार, बारामती विभाग के अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार और दौंड के उपविभागीय पुलिस अधिकारी बापुराव दडस के मार्गदर्शन में की गई। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय मोरे कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





