भारत

होटल में रुके युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
29 March 2023 6:34 PM GMT
होटल में रुके युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के पास एक निजी होटल में ठहरे व्यक्ति ने जहरीली सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। घटना शाम के करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजे को तोड़ कर अंदर गयी। मृतक की पहचान गांव बारवा के श्रीचंद (45) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आदर्श थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मसरोवर पर बने एक होटल में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस होटल में पहुंची, लेकिन अंदर से व्यक्ति ने दरवाजा बंद किया हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसके बाद अंदर देखा तो व्यक्ति बेड पर लेटा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक ब्रह्मसरोवर के नजदीक एक निजी होटल में कमरा न 203 में कुरुक्षेत्र के गाव बारवा निवासी करीब 45 वर्षीय श्रीचंद ठहरा हुआ था। उसके पास एक शराब की बोतल और कुछ नशीली गोलियां और सुसाइड नोट भी मिला है। मौके का सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी निरीक्षण किया था। श्रीचंद ने मंगलवार शाम को होटल में रूम लिया था। आज पूरे दिन रूम का दरवाजा न खुलने के कारण होटल के लोगों ने देखा तो अंदर से कोई भी हलचल नहीं थी। जब उसको खिड़की से देखा गया तो वह बेड पर लेटा हुआ था। उसके बाद पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है जो मौके पर पहुंच चुके हैं। वही परिवारवालों के मुताबिक मृतक सही अवस्था में था। उनको किसी नहीं तरह की कोई भी परेशानी नहीं थी। इसलिए पता नहीं किन कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक खेती बाड़ी का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगामी कार्यवाही चल रही है
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story