भारत
युवक पर बर्फ तोड़ने वाली छेनी से हमला, इलाज के दौरान मौत
jantaserishta.com
14 April 2023 2:29 PM IST

x
हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 27 वर्षीय युवक को बर्फ तोड़ने वाली छेनी से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सोनिया विहार निवासी वरुण के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम 5.20 बजे की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस केंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खजूरी खास में एक व्यक्ति को कोई नुकिला हथियार घोंप दिया गया है। खजूरी खास थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना स्थल पर पहुंचकर पता चला कि घायल को भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम ले जाया गया है।
अधिकारी ने कहा, घायल को वहां से सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया जहां रात 8.59 बजे इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला है कि वरुण सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह गढ़ी मेंडू में रहने वाली अपनी बहन के लिए फल लेने खजूरी चौक आया था।
अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासी करण अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। उसने सड़क पर वरुण को हाथ हिलाते देखा। वरुण ने उसे बताया कि किसी ने बर्फ तोड़ने वाली छेनी उसे घोंप दी है।
उन्होंने बताया कि करण गुड़गांव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। वही उसे पहले भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम और वहां से ट्रामा सेंटर लेकर गया।
अधिकारी ने बताया, वरुण के पेट में बर्फ तोड़ने वाली छेनी से तीन वार किए गए थे। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





