
x
न्यूज़ क्रेडिट: अमर उजाला
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हत्या के तीन मामले उजागर हुए हैं। मंगोलपुरी में एक युवक की रविवार तड़के चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जितेंद्र (28) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। शुरुआती जांच में पता चला कि भाई की रिसेप्शन पार्टी के दौरान जितेंद्र कुछ लड़कों के साथ शराब पी रहा था। उसने एक लड़के को खाने का सामान लेकर आने को कहा। मना करने पर उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसका बदला लेने के लिए उक्त लड़के ने साथियों के साथ मिलकर घर आने के दौरान जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगोलपुरी निवासी जतिन, मोहित और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
जितेंद्र अपने पिता नंदलाल, मां मीना, बड़े भाई रत्न और रवि के साथ मंगोलपुरी के एल ब्लॉक में रहता था। पिता नंदलाल ने बताया कि शनिवार रात जितेंद्र अपने बड़े भाई की रिसेप्शन पार्टी में आया था। रात करीब तीन बजे कार्यक्रम खत्म हुआ। उसके बाद जितेंद्र घर जाने के बजाय दूसरी गली में हो रहे जागरण में चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र को 6.15 बजे मंदिर के पास चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शनिवार देर रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरुण उर्फ राहुल (30) के रूप में हुई है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इन्कार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अरुण उर्फ राहुल परिवार के साथ सी-ब्लॉक, न्यू संजय अमर कालोनी, विश्वास नगर, शाहदरा में रहता था। वह गांधी नगर इलाके में साफ-सफाई का काम करता था। शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद राहुल किसी काम से घर के बाहर निकला था। राहुल के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि गली से बाहर निकलते ही मोहल्ले में रहने वाले करण नामक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने उससे फोन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अलीपुर स्थित यमुना नदी के किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को झंगोला ठोकर संख्या सात के पास यमुना किनारे एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। साथ ही मुंह पर कपड़ा बंधा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव दो दिन पुराना है। आशंका है कि शव हरियाणा की ओर से बह कर आया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे यमुना नदी में फेंका गया है।
Tagsनई दिल्लीनई दिल्ली न्यूज़युवक की चाकू मारकर हत्याआरोपी फरारहत्याचाकू मारकर हत्यादिल्ली बड़ी खबरदिल्ली न्यूज़new delhinew delhi newsyoung man stabbed to deathaccused abscondingmurderstabbed to deathdelhi big newsdelhi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





