
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के कई जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की है। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा 'युवाओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी माँगों को रखना चाहिए। छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए 18 जून को बिहार बंद बुलाया है। इस बंद को आरजेडी, लेफ्ट महागठबंधन ने समर्थन दिया है। दूसरी तरफ यूपी में भी शनिवार को जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने हर जिले में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





