भारत
युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बना वजह?
jantaserishta.com
6 Sept 2023 11:58 AM IST

x
शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाश उसके शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने युवक का शव जंगली काली मंदिर के पास से बरामद किया. उसकी बाइक लावारिस हालत में घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर पड़ी मिली.
युवक गार्ड की नौकरी करता था. मृतक की पहचान 24 वर्षीय सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक सूरज के दोनों मोबाइल भी गायब है.
जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज की तीन-चार साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक ढाई साल की बच्ची भी है. शुरुआती जांच में पुलिस को बता चला है कि सूरज का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक के परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे सूरज घर से खाना खाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा और सुबह की लाश मिली.
पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान सूरज कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा का रहने वाला था और सफियाबाद सब्जी मंडी में गार्ड की नौकरी करता था. गोली उसके गले पर लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. लेकिन मृतक के परिवार की तरफ से अबतक प्राथमिकता दर्ज नहीं कराई गई है. उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





