भारत

युवक की गोली मारकर हत्‍या, 2 हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
9 July 2023 10:25 AM IST
युवक की गोली मारकर हत्‍या, 2 हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम
x
हमलावर मौके से फरार हो गए।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार देर शाम दो हमलावरों ने कथित तौर पर 36 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी आसिफ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत भूमिया पुल के पास तारापुरी रोड से फायरिंग की घटना की सूचना मिली। एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा, ''पूछताछ करने पर पता चला कि दो बाइक सवार लोगों ने आसिफ को पांच गोलियां मारी, जो स्‍कूटी पर सवार था।'' उन्‍होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
आसिफ़ एक महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजीश का लग रहा है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के मुताबिक, पांच साल पहले आसिफ के भाई दिलशाद की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा, ''पूछताछ करने पर पता चला कि दो बाइक सवार लोगों ने आसिफ को पांच गोलियां मारी, जो स्‍कूटी पर सवार था।'' उन्‍होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसिफ़ एक महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजीश का लग रहा है।
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के मुताबिक, पांच साल पहले आसिफ के भाई दिलशाद की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story