भारत

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
2 Feb 2022 10:17 PM IST
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

बवाना इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त चिराग कटारिया उर्फ शानू (18) के रूप में हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस घटना के गैंगवार में होने की बात से इंकार कर रही है।

वारदात के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या को प्रमोद बाजड़ हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि चिराग गैंगस्टर नीरज बवाना का करीबी रहा है। उस पर पहले से एक हत्या का मामला दर्ज था। तीन साल पूर्व बदमाशों ने चिराग के भाई वेद प्रकाश की भी हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, चिराग कटारिया परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता विजय व अन्य सदस्य हैं। बुधवार दोपहर के समय चिराग किसी काम से बाहर निकला। इस बीच वह बवाना से कंझावला जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास पहुंचा। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। चिराग को दो गोलियां लगीं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया गया। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की चिराग से कोई रंजिश थी। इसलिए उसे गोली मारी गई। उनसे पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story