भारत

छत पर झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 March 2026 2:28 PM IST
छत पर झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
x
छत पर बैठकर शराब पी रहे थे.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हत्याकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोग देर रात छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और झगड़ा शुरू हो गया। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे पटुली थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुरबा फूल बागान इलाके में एक बिल्डिंग की छत पर झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर देखा गया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे। दोनों को बिना देर किए अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल दे उर्फ बुम्बला को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गोली लगी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक जीत बाल-बाल बचा है। गोली उसके सिर को छूकर निकल गई। उसके सिर पर कट का निशान है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायल जीत ने पुलिस को बताया कि वह और राहुल छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग वहां आ पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया। पहले तो मारपीट हुई, लेकिन बाद में मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसी गोलीबारी में राहुल की मौके पर ही जान चली गई, जबकि जीत किसी तरह बच गया, लेकिन वह घायल हो गया।
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। अब तक चार लोगों को पकड़ लिया गया है। इनमें दीप रॉय (33 वर्ष) उर्फ पुकाई और बिधान बनर्जी (27 वर्ष), जो नारेंद्रपुर थाना इलाके के रहने वाले हैं, शामिल हैं। इसके अलावा, राजा बनिक (36 वर्ष), जो नेताजी नगर क्षेत्र का निवासी है और जयंतो घोष को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि झगड़े की असली वजह क्या थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story