भारत

शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, ASI समेत तीन हिरासत में

jantaserishta.com
17 Jun 2026 1:32 PM IST
शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, ASI समेत तीन हिरासत में
x
मचा हड़कंप.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के ओलिडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एक एएसआई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक थार वाहन और नशे के सेवन से जुड़े कुछ सामान भी जब्त किए गए हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवदास गौड़ के रूप में हुई है, जो सरायकेला जिले के राजनगर क्षेत्र का निवासी था।
पुलिस के अनुसार उसे गर्दन में गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार देर रात खड़िया बस्ती में कुछ लोग एकत्र होकर शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि देवाशीष पोद्दार ने देसी कट्टे से देवदास पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौजूद लोग घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की और मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार भी शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय उनकी भूमिका क्या थी और वे मौके पर किस परिस्थिति में मौजूद थे। घटनास्थल से बरामद हथियार, वाहन और अन्य सामग्रियों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story