भारत

बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, बिजली की कटिया को लेकर थी रंजिश

jantaserishta.com
16 Aug 2026 4:23 PM IST
बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या, बिजली की कटिया को लेकर थी रंजिश
x
जानें पूरा मामला.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव में शनिवार की देर रात रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
दरअसल ग्राम पीपरीपुरा निवासी राहुल यादव जिसकी उम्र 30 वर्ष है, शनिवार की देर रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था. इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके चाचा और भतीजे को गांव के युवक अपने परिजनों और साथियों के साथ रास्ते में पीट रहे हैं.
सूचना पर राहुल गांव में पानी की टंकी के पास पहुंचा तो आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने राहुल को गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली. मृतक के बाबा जयवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में बिजली की कटिया डालने से मना करने को लेकर हुए विवाद हुआ था. उसके बाद से रंजिश मान रहे थे और बार-बार गोली मारने की धमकी देते थे, उन्होंने परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
जसवंतनगर की सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story