भारत

युवक की गोली मारकर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Feb 2022 9:21 PM IST
युवक की गोली मारकर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बेगमपुर: दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके आशिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी के पिछले 8 साल से एक युवक से अवैध संबंध थे और इसी के चलते महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. इस महिला के प्रेमी गौरव ने अपने कुछ दोस्तों को इस हत्याकांड के लिए तैयार किया, जिसके लिए उन्हें 4 लाख रुपये की रकम भी दी गयी.

बेगमपुर इलाके में सड़क पर मिली थी लाश
दरअसल सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस को एक शख्स के लहूलुहान हालत में बेगमपुर थाना इलाके के हेलीपैड रोड पर पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो घायल युवक की पहचान दूध कारोबारी प्रदीप के तौर पर हुई. प्रदीप को जब अस्पताल पहुंचाया गया तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच में महिला के अवैध संबंध का हुआ खुलासा
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिली. पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी सीमा के किराएदार गौरव से पिछले 8 सालों से अवैध संबंध थे. जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़ा भी रहता था. जांच के दौरान पुलिस को गौरव फरार मिला. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गौरव की तलाश शुरू की और उसे ग्रेटर नोएडा इलाके में धर दबोचा. पुलिस ने जब गौरव से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने सीमा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर ही इस हत्या की साजिश रची थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story