भारत

जेल से छूटे युवक की हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
27 Oct 2022 3:24 PM IST
जेल से छूटे युवक की हत्या, फैली सनसनी
x
जमशेदपुर (आईएएनएस)| जमशेदपुर के मानगो इलाके में जाहिद खान नामक एक युवक की हत्या कर दी गई। वह हाल तक एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसका शव मानगो के रोड नंबर 13बी स्थित एक निमार्णाधीन भवन में पाया गया।
जाहिद के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि गौहर अंसारी, मुजाहिद खान, सोनू और जाहिद उर्फ भक्कू से उसकी जमीन विवाद को लेकर अदावत चल रही थी। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है, लेकिन वे फरार बताये जाते हैं।
बताया गया है कि बीती रात किसी ने उसके फोन पर कॉल करके बुलाया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। दिन में उसकी लाश निमार्णाधीन मकान में मिली। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के सिटी एसपी विजय शंकर पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story