भारत

परिवार सहित सुसाइड करने विधानसभा पहुंचे युवक, पुलिस जवानों ने बचाई जान

Nil dhankar
9 Jun 2023 2:54 PM IST
परिवार सहित सुसाइड करने विधानसभा पहुंचे युवक, पुलिस जवानों ने बचाई जान
x
यूपी। उन्नाव में पड़ोसियों से जमीन विवाद में सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध परिवार ने शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। जिन्हें ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने समय रहते रोक लिया। एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मौरावां निवासी किसान बलजीत शुक्रवार पत्नी, मां, बच्चों और बहन संग विधानभवन के पास पहुंचा। पुलिस कर्मियों के पूछताछ करने पर पता चला कि मौरावां पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए आत्मदाह करने आए हैं। यह बात पता चलते ही किसान के परिवार को महिला सिपाहियों की मदद से हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

एसीपी के मुताबिक बलजीत का आरोप है कि पड़ोसी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर गुरुवार को घर में घुस कर मारपीट की गई। शिकायत लेकर मौरावां पहुंचने पर पुलिस ने बात नहीं सुनी। एसीपी ने बताया कि किसान बलजीत के परिवार संग लखनऊ आने की जानकारी मौरावां पुलिस को देते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।


Next Story