
x
चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
हैदराबाद: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के बाहरी इलाके बाचुपल्ली में एक महिला (सेल्स गर्ल) को उसी के प्रेमी ने पानी के टैंकर के सामने धक्का दे दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान कामारेड्डी जिले की मूल निवासी प्रमीला (23) के रूप मेें हुई है। महिला बाचुपल्ली के एक शोरूम में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले साल अपने पति की मृत्यु के बाद नौकरी के लिए हैदराबाद आ गई थी और बौरामपेट के इंदिराम्मा कॉलोनी में तीन अन्य महिलाओं के साथ रह रही थी।
प्रमीला की दोस्ती तिरूपति नाइक (25) के साथ हो गई। कामारेड्डी जिले का ही रहने वाला युवक हैदराबाद में कार ड्राइवर के तौर पर काम करता है। बाचुपल्ली में रविवार को हुई इस घटना में बताया जा रहा है कि प्रमीला (मृतका) के प्रेमी ने किसी अन्य महिला से सगाई कर ली थी जिससे परेशान हाेेेकर प्रमीला अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी।
तिरूपति नाइक ने शुरू में दावा किया था कि यह एक दुर्घटना थी। लेकिन पुलिस की जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई। जानकारी मुताबिक महिला उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी और अपने माता-पिता को सूचित करने की धमकी देती थी। रविवार को प्रमीला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए कहा। तिरूपति अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बाचुपल्ली मुख्य मार्ग पर पहुंचा। प्रमीला और तिरूपति के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई, तभी प्रेमी ने पास से गुजर रहे एक पानी के टैंकर के नीचे उसे धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ में तिरुपति ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को टैंकर के नीचे धक्का दिया था। बच्चुपल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsहैदराबादहैदराबाद पुलिसयुवकप्रेमीप्रेमिकाटैंकरहत्याhyderabadhyderabad policeyoung manboyfriendgirlfriendtankermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





