भारत
भीड़-भाड़ वाले टैक्सी स्टैंड में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
15 May 2024 2:35 PM IST

x
आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह शहर में भीड़-भाड़ वाले टैक्सी स्टैंड में बुधवार को छोटी कुमार नामक युवक पर पांच-छह लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उसे आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह गांव का रहने वाला था। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में दहशत फैल गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के पास करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। इसके पहले उसके एक अन्य रिश्तेदार की जमीन विवाद में हत्या हो चुकी है।
छोटी कुमार की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में किसी मामले में सुनवाई के बाद घर जाने के लिए टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा था, तभी उसपर हमला किया गया। वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





