
x
सिर पर चारपाई की पाटी मारकर उसकी हत्या कर दी।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में एक युवक की दूसरे युवक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह रुपए चोरी का आरोप बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दिहारी मजदूर हैं।
नोएडा के थाना फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आपस में रिश्तेदार दो दिहाड़ी कामगारों का रविवार देर रात विवाद हो गया। आरोप है रुपये चोरी का आरोप लगाने पर दिहाड़ी कामगार ने अपने रिश्तेदार के सिर पर चारपाई की पाटी मारकर उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि सतना (मध्य प्रदेश) के शिवम एवं पन्ना (मध्य प्रदेश) के रोहित उर्फ बल्लू अलग-अलग रहकर भंगेल गांव में रहकर दिहाड़ी काम करते थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। कुछ दिन पहले तक दोनों किराए पर एक साथ रहते थे, लेकिन शिवम की शादी होने के बाद वह अलग रहने लगा था।
रविवार देर भंगेल गांव में दोनों एक साथ रोहित के घर बैठे थे। आरोप है कि शिवम के कई दिन पूर्व कुछ रुपये चोरी हो गए थे। जिसका आरोप उसने रोहित उर्फ बल्लू पर लगाया था।
बल्लू ने कहा कि वह सारे दोस्तों में उसकी इज्जत खराब कर रहा है। उसकी बेइज्जती हो रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें रोहित ने शिवम के सिर में पास में रखी चारपाई की पाटी मार दी। जिससे शिवम की मृत्यु हो गई। आरोपित रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsचोरीयुवक की हत्याहत्यानोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसtheftmurder of young manmurdernoidanoida newsnoida police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





