
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक स्कूल परिसर में बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। जिला पुलिस को मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई।
वैशाली (सदर) के डीएसपी ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती हाईस्कूल के अंदर आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
डीएसपी ने कहा, "युवक को दो गोलियां लगीं। आरोपी अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गया। हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।"
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी स्कूल परिसर में जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





