भारत
युवक की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी फरार, पेंटिंग का काम करता था
jantaserishta.com
19 Oct 2025 5:34 PM IST

x
वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.
पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े 35 वर्षीय हसन अली नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हसन अली रविवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने हसन अली को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और वहां से थोड़ी दूर ले गए।
आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, फिर उसपर धारदार हथियार से कई वार किए और इसके बाद उसे गोली मार दी। बताया गया है कि उसके गले और छाती में तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनकर तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए। बताया जा रहा है कि हसन अली कुछ वर्ष पहले 2020 में एक हत्या के मामले में जेल गया था। रिहा होने के बाद वह कुछ समय तक शहर से बाहर रह रहा था और हाल ही में ही अपने घर लौटा था। वह वॉल पुट्टी और पेंटिंग का काम करता था।
चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsझारखंडपलामूपलामू में युवक की दिनदहाड़े हत्याहत्याJharkhandPalamuYouth murdered in broad daylight in Palamumurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





