भारत
पैसों को लेकर झगड़े में युवक की हत्या, 5 नाबालिग आरोपी पकड़े गए
jantaserishta.com
7 Dec 2025 5:09 PM IST

x
सिर्फ 12 घंटे में केस सॉल्व.
नई दिल्ली: दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस शुरू में एक रहस्य बन गया था, लेकिन अशोक विहार पुलिस की टीम ने सिर्फ 12 घंटे में इसे सॉल्व कर दिखाया। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मामला तब सामने आया जब 6 दिसंबर को 3:16 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल आया कि डब्ल्यूपीआईए की झुग्गियों के पास रेलवे ट्रैक पर एक लाश पड़ी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि 25 से 30 साल का एक युवक खून से सना पड़ा है। उसके चेहरे, गले और गर्दन पर कई धारदार हथियारों से वार किए गए थे। चोटें इतनी गहरी थीं कि चेहरा पहचानने लायक भी नहीं बचा था। यह मामला रेलवे एरिया का था, इसलिए फौरन इसे पुलिस स्टेशन सब्जी मंडी रेलवे को ट्रांसफर किया गया।
मामला बेहद संवेदनशील था, इसलिए एसीपी अशोक विहार आकाश रावत की निगरानी में एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को दी गई, जिनके साथ एसआई नवीन, हेड कांस्टेबल करण पाल, कांस्टेबल भूपेश, कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल दिनेश की टीम लगातार काम पर लगी रही।
सबसे बड़ी चुनौती थी लाश की पहचान। लगातार कोशिशों के बाद टीम यह पता लगाने में सफल हुई कि मृतक का नाम मोनू उर्फ मनोज था, जो सीएसए कॉलोनी, डब्ल्यूपीआईए का रहने वाला और अशोक विहार थाने का रजिस्टर्ड बैड कैरेक्टर था। उसके खिलाफ सात गंभीर मामले पहले से दर्ज थे।
पहचान होने के बाद जांच ने तेजी पकड़ी। टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगाला, कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और अलग-अलग जगहों पर जाकर ग्राउंड वेरिफिकेशन किया। धीरे-धीरे संदिग्धों की मूवमेंट और पैटर्न सामने आने लगे। जब सुराग पक्के हुए तो टीम ने बिना समय गंवाए छापे मारे। इन छापों में पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपी नाबालिग है, जिनकी उम्र 15 से 18 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार ये पांचों इस हत्या में सीधे शामिल थे।
पूछताछ में पूरी कहानी साफ हो गई। पता चला कि मोनू इन पांचों नाबालिगों से चोरी और छोटे-मोटे अपराध करवाता था। बाद में पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ा होने लगा। मोनू अक्सर उन्हें धमकाता था और उनसे पैसे जबरन लेता था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बदला लेने की सोचकर इन पांचों लड़कों ने मोनू को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। घटना वाली रात उन्होंने रेलवे ट्रैक पर मोनू को घेरकर चाकू और पेचकस से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पांचों आरोपी पकड़े जा चुके हैं और आगे की जांच जारी है।
Tagsदिल्लीपैसों को लेकर झगड़ायुवक की हत्याक्राइम न्यूज़Delhidispute over moneymurder of youthcrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





