
x
Noida नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के ए-3 टावर में 1/2 जनवरी 2026 की रात को हुई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
पुलिस के अनुसार, न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुए विवाद में अभियुक्त बादल ठाकुर और प्रिंस कुमार ठाकुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 28 वर्षीय विनीत राज की बेरहमी से हत्या कर दी। विनीत राज, जो मूल रूप से ग्राम बाहोपुर, थाना जीबी नगर तरबरा, जिला सिवान (बिहार) का निवासी था, वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के जी-7 टावर के फ्लैट नंबर 1204 में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान पहले गाली-गलौज हुई, इसके बाद मारपीट की गई और अंत में अभियुक्तों ने विनीत राज को जान से मारने की नीयत से 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अभियुक्तों की तलाश में कई टीमें गठित की गईं। थाना बिसरख पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए धीरज कुमार सिंह और विशाल मिश्रा को चौमुखी हनुमान मंदिर, बिसरख के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त धीरज कुमार सिंह (25 वर्ष) मूल रूप से जिला बक्सर, बिहार का निवासी है, जबकि विशाल मिश्रा (24 वर्ष) जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है। दोनों वर्तमान में एनएक्स-वन स्टूडियो टावर, बिसरख में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य अभियुक्त बादल ठाकुर, प्रिंस कुमार ठाकुर, ओमप्रकाश, हर्षित कुमार उर्फ हर्ष, और शेरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है
Tagsग्रेटर नोएडा न्यूजबिसरख थानान्यू ईयर पार्टी हत्याआम्रपाली गोल्फ होम्सविनीत राज हत्यागौतमबुद्ध नगर अपराधयूपी पुलिस कार्रवाईहाईराइज सोसाइटी क्राइमहत्या मामलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





