भारत

गांव में युवकों ने लूटी महिला की अस्मत, केस दर्ज

3 Jan 2024 6:49 AM GMT
गांव में युवकों ने लूटी महिला की अस्मत, केस दर्ज
x

भिवानी। जिले के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही दो शख़्शों द्वारा एक महिला को घर में अकेली पाकर उसे बहला फुसलाकर पास के खण्डर एरिया में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी। इस सम्बंध में पुलिस ने दोनों …

भिवानी। जिले के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के ही दो शख़्शों द्वारा एक महिला को घर में अकेली पाकर उसे बहला फुसलाकर पास के खण्डर एरिया में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी। इस सम्बंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार किया है। एक आरोपी महिला का सम्बंधी भी बतलाया जा रहा है। ये दोनों दहाड़ी मजदूरी करते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए भिवानी औधोगिक थाना प्रभारी ने बताया कि 31 दिसम्बर को डायल 112 से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे महिला ने उसके साथ गांव के ही दो शख़्शों के द्वारा गंदी हरकत करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर पुलिस ने धर पकड़ शुरू की तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इनकी मेडिकल जांच करवा कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने उन्हें जेल में बंद करने के आदेश दिए हैं।

    Next Story