भारत
बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद पर युवक ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 Oct 2024 10:44 AM IST

x
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अंबिकापुर इलाके में बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक ने अकेले ही पूरी बिरयानी खा ली थी। इस पर आरोपी युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने दोस्त जगदेव सारथी की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई के बाद जगदेव को गंभीर हालत में में रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर सूरजपुर एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि जगदेव सारथी और आरोपी शहर के नवागढ़ इलाके में किराए के कमरे में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। 10 अगस्त की रात काम से लौटने के बाद दोनों बिरयानी लेकर आए और अमरेश शराब लेने बाहर चला गया।
उन्होंने बताया कि इस बीच जगदेव ने अकेले ही पूरी बिरयानी खा ली। अमरेश लौटा तो बिरयानी खत्म हो चुकी थी। इससे वह नाराज हो गया और उसने जगदेव की जोरदार पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अगले दिन जगदेव ने परिजनों को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे रायपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान 16 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जगदेव की मौत जानलेवा हमले से हुई है। पुलिस आरोपी संजय उर्फ अमरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी मूल रूप से बतौली थाना क्षेत्र के बरमकेला का रहने वाला है।
पुलिस ने रविवार (21 अक्टूबर) को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पीड़ित की पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी अमरेश को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





