भारत

नकोदर में तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Shantanu Roy
2 July 2023 10:36 PM IST
नकोदर में तेजधार हथियार से युवक की हत्या
x
बड़ी खबर
जालंधर। पंजाब के जालंधर देहात के नकोदर सदर थाना के गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव लद्देवाली थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह गत रात अपने खेतों में काम कर रहा था। दो कारों में सवार होकर 4-5 व्यक्ति आए और उन्होंने कुलविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया।
इसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरंत जालंधर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कारों को बरामद और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
Next Story